पहले चरण में मोदी कैबिनेट के 8 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

नई दिल्ली ।  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल मिलाकर 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें केवल 134 महिला उम्मीदवार (8%) हैं, जबकि बाकी 1,491 पुरुष हैं।
मतदान के लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है। जो मतदाता निर्धारित समय से पहले लाइन में लग जाएंगे, उन्हें समय पूरा होने के बाद भी मताधिकार का अधिकार होगा।
पहले चरण में इन केंद्रीय मंत्रियों के भविष्य का होगा फैसला
पहले चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों का सियासी भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा, उनमे शामिल हैं- नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल और एल मुरुगन शामिल हैं।